तबादले : मध्य प्रदेश में एक दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादले राजेश bathm होगे रतलाम के नए कलेक्टर

admin Avatar
Spread the love

मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात फिर 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें रतलाम, सीधी, उमरिया, झाबुआ, दमोह और विदिशा में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई है।

रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है वहीं रतलाम में कलेक्टर राजेश बाथम को बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल के अपर सचिव के पद पर की नियुक्ति दी गई है। वहीं बुद्धेश कुमार वैद्य को विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। धरणेंद्र कुमार जैन को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। स्वरोचित सोमवंसी को सीधी कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा नीमच कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है। जबकी झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा को मप्र वित्त निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर बनाया गया है।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search