रात का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज ⚫ सड़कों पर आवागमन रहा प्रभावित

 Avatar
Spread the love

रतलाम 7 मई। गर्मी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले पांच दिन में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हर दिन की तुलना में यातायात प्रभावित रहा। जनजीवन के साथ पशु पक्षियों पर भी मौसम का असर हो रहा है।

कई दिनों से लगातार पारा बढ़ रहा है। ऐसे में गर्मी से लोग हाल-बेहाल हो रहे है। तापमान अधिक होने के कारण दिन में हवा लू बन रही है, जो जनमानस को झुलसा रही है। सोमवार को भी सुबह से ही गर्मी रही। दोपहर में तेज धूप के कारण लू झुलसाने लगी। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक लू से बचने के लिए मुंह को कपड़ों से ढक कर आते-जाते नजर आए। सूरज की तपिश के कारण हवा भी गर्म होने से लोगों को लू का अहसास हो रहा है। इस स्थिति में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

रात पर भी गर्मी का असर

गर्मी के कारण बाजार और सड़कों पर लोगों का आवागमन भी कम रहा। वहीं, अब रात को भी गर्मी का असर अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार मंगलवार की रात को तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अब लू व भीषण गर्मी से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। इसका असर आमजन से लेकर पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

John Doe

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam.

Search