भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने केलिए किए जा रहे अग्नि तपस्या का हुआ समापन ( भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने खून का कतरा – कतरा देश के लिए समर्पित – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि ) भारत की राजधानी दिल्ली नन्द नगरी के डिस्टिक पार्क में विगत एक सप्ताह से चल रहे अग्नि तपस्या का आज समापन किया गया। अग्नि तपस्या में बैठे महंत राजेन्द्र नाथ महाराज को तपस्या से उठाने के लिए देश भर के साधु सन्त दिल्ली के डिस्टिक पार्क में एकत्रित हुवे जिसमें अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महन्त विनोद नाथ योगी महाराज, आर .एस .एस .के मेरठ प्रान्त प्रमुख एवं महामंडलेश्वर अशोक नाथ , मंडलेश्वर साध्वी गीतांजलि , महन्त योगी सोमनाथ महाराज , अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा, दिल्ली प्रदेश के संगठन महामंत्री भंवर दास महाराज, महन्त महेंद्रनाथ महाराज, कर्नल समर सिंह एवं अन्य साधु सन्त देश के हरेक प्रान्त से उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि संगठन विगत कई महीनों से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है संगठन का हर प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के माध्यम से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के साथ साथ सनातन बोर्ड का गठन, साधु संतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने, साधु संतों को राजधानियों में ठहरने के लिये आवास आंबटन किए जाने, साधु संतों को तीर्थ स्थलों पर आने जाने के लिए फ्री पास जारी करने इत्यादि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए खून का कतरा कतरा भी बहाना पड़े तो हम बहाएंगे लेकिन भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाकर रहेगें। सभा को संबोधित करते हुवे तपस्वी महंत राजेंद्र नाथ महाराज ने बताया कि उनके द्वारा विगत सात वर्षों से अग्नि तपस्या की जा रही है किन्तु इस बार हमने अन्तर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के नेतृत्व में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने तपस्या की गई जिसमें देश के हरेक प्रान्तों से साधु संत उपस्थित रहे। सभा को अनेकों साधु संतों ने भी सम्बोधित किया। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच में सैकड़ों साधु संतों ने सदस्यता ग्रहण किया तथा अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच ने तपस्वी महंत राजेंद्र नाथ महाराज एवं अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज जी के हस्ते नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रेषक – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच एवम् संस्थापक संयोजक सनातनी अखाड़ा।
- नरेन्द्र सोनगरा मालवा प्रान्त मिडिया प्रभारी नरेंद्र मोदी विचार मंच मुख्य शाखा मध्य प्रदेश , प्रधान संपादक मानस न्युज, रतलाम जिला संवाददाता देनिक प्रथम प्रहरी टाइम्स, रतलाम जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत 9827535683
Leave a Reply