राष्ट्र सेवक, लोकतंत्र सेनानी श्री कन्हैयालाल मौर्य “मामाजी” का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अभिनंदन – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संघर्षपूर्ण जीवन वृत पुस्तक का विमोचन

admin Avatar
Spread the love

रतलाम, 27 जून। राष्ट्र सेवक लोकतंत्र सेनानी श्री कन्हैयालाल मौर्य “मामाजी” का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने समारोहपूर्वक अभिनन्दन किया। इस दौरान मामाजी के जीवन पर आधारित “संघर्षपूर्ण जीवन वृत” पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

राष्ट्र सेवक, लोकतंत्र सेनानी श्री कन्हैयालाल मौर्य “मामाजी” अभिनन्दन समारोह समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में समिति अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, दिलीप सिंह परिहार, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर आशा मौर्य सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मामाजी वाकई अद्भुत है। वे 10 वर्ष की आयु से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। बीते 80 सालों से अनवरत कार्य कर रहे हैं। मामाजी ने अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिस प्रकार से भूमिका अदा की, वह हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। मामाजी ने केवल रतलाम ही नहीं मालवा और मध्य प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। आपातकाल के दौरान मीसाबंदियों के बड़े संघर्ष में वे 19 महीने जेल में भी रहे है। मामाजी ने 1962 के चीन युद्ध व 1965 के पाकिस्तान युद्ध में भी घूम-घूम कर काम किया। 1992 में जम्मू कश्मीर में तिरंगा फहराने के दौरान भी मामाजी बॉर्डर पर सक्रिय रहे। 90 साल की उम्र में भी वे जिस प्रकार से सक्रिय काम कर रहे हैं, उसे देखते हुए परमात्मा से प्रार्थना है कि आने वाले 90 साल बाद भी वे ऐसे ही मिले।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने इससे पूर्व कहा कि मामाजी जैसे व्यक्तियों के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर है। पार्टी का विचार परिवार बड़ी ताकत के साथ देश में खड़ा है और यह ताकत कई पीढ़ीयों की मेहनत का परिणाम है। मामाजी जैसे व्यक्तियों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। उनका मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को सतत मिलता रहे।

आयोजन समिति अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने इस मौके पर मामाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मामाजी जैसे वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर मामाजी का सम्मान किया गया। समिति के प्रदीप उपाध्याय, प्रहलाद पटेल, मनीषा शर्मा, प्रमोद कुमार व्यास, डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, डॉ. के.सी. पाठक, केदार अग्रवाल, माधव काकानी, सुरेन्द्र सुरेका, निर्मल लुनिया, बजरंग पुरोहित, पं. रामचंद्र शर्मा, शरद जोशी, शैलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल, सुनील ललवानी, डॉ. अरुण पुरोहित, राजीव उबी एडवोकेट, खुशालसिंह पुरोहित, मनोज झालानी एवं दिलीप मेहता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल द्वारा किया गया।

नरेन्द्र सोनगरा मालवा प्रान्त मिडिया प्रभारी नरेंद्र मोदी विचार मंच मुख्य शाखा मध्य प्रदेश , प्रधान संपादक मानस न्युज, रतलाम जिला संवाददाता देनिक प्रथम प्रहरी टाइम्स, रतलाम जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत 9827535683

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search