*वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की रतलाम शाखा की युवा समिति का गठन किया गया*
युवाओं को एवं नए जुड़े साथियों को रेल एवं संगठन हित में कार्य करना चाहिए,श्री नागर।
जावरा नि प्र।
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की रतलाम शाखा की युवा समिति का गठन किया गया। साथ ही 10 कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी का स्वागत कर पुष्पहार पहना स्वागत किया।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में 28 मई 2025 को बैठक हुई। इसमें मजदूर संघ कार्यालय रतलाम में मंडल कार्यालय शाखा रतलाम की युवा समिति का गठन किया गया। जिसमें सभी युवा समिति के पदाधिकारियों का मंडल मंत्री/मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। सर्वसहमति से मंडल कार्यालय शाखा का युवा अध्यक्ष जयन्त अग्रवाल एवं युवा सचिव लक्ष्मण परिहार को बनाया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके पूर्व शाखा के कर्मचारियों द्वारा मज़दूर संघ की सदस्यता ली गईं। जिनमें से प्रमुख रूप से गोपाल भाटी, अजीराम धाकड़, प्रेमचन्द सेन सहित 10 कर्मचारियों द्वारा सदस्यता ग्रहण की गई।
मंडल मंत्री नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवाओं को एवं नए जुड़े साथियों को रेल हित एवं संगठन हित में कार्य करना चाहिए। संगठित रहकर सभी रेल और संगठन के विकास में भागीदार बने।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, गौरव दुबे, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, जे.सी. बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव बापी चौधरी, रणधीर गुर्जर, इमरान खान, विकास राठौर, नवनीत कुशवाह, नीरज यादव, सोहराब खान, राजेंद्र यादव, अंशुल खन्नीवाल, महेंद्र बोरासी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडल मंत्री दुबे ने किया एवं आभार श्री चौधरी ने माना।
*वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की रतलाम शाखा की युवा समिति का गठन किया गया*

Leave a Reply