– अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों पर भी मना स्थापना दिवस

admin Avatar
Spread the love

रतलाम/भोपाल,  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों के प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन में भाग लिया और उनका अभिनंदन किया। अरेरा मंडल के वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 159 के कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया। जबकि शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 231 के कार्यकर्ताओं को एमएसएमई एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंडल का मतदान प्रतिशत बढ़ाने और समूचे मंडल को कांग्रेस मुक्त करने का आव्हान किया। मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया और मंडल के पदाधिकारियों ने श्री काश्यप का अभिनन्दन किया। वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर अरेरा मंडल में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं बूथ अध्यक्ष गोविंद सिंह माउडी मंचासीन रहे।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Search