फाग उत्सव मे झूमे भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर और पूर्व मंत्री

admin Avatar
Spread the love

रतलाम, , होली पर्व के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मित्र मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया।

इसमें पं. गोपाल शर्मा के सुर मधुर भजनों पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ महापौर प्रहलाद पटेल और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी सहित सभी आगन्तुक झुमें और एक दूसरे को होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी।

फाग उत्सव मे पं. गोपाल शर्मा ने ‘‘ आज बिरज मे हो होली रे रसिया‘‘ सहित कई फ़ाग और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
उत्सव के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी आकर्षक प्रस्तुतिया दी।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search