इंदौर,, रात को वह महिला मित्र से मिलना आया था। दोनों में बात चल रही थी, तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। महिला मित्र ने अपने पति को बुलाया। पति भी दो लोगों को साथ लेकर आया। मार पिटाई शुरू कर दी। वहां से फिर गार्डन के पास मैदान पर मार पिटाई की ओर फेंक कर चले गए। राहगीरों ने पुलिस सूचना दी। परिजन भी पहुंचे। अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
द्वारकापुरी थाना पुलिस के मुताबिक नीलेश पिता भागीरथ अटोदे (25) निवासी खजूरी बाजार की हत्या हुई है। उसकी मुख्य आरोपित पवन की पत्नी आरती उर्फ हीना से बातचीत होती थी। वह रात को आरती से मिलने उसके घर गया था। इस दौरान आरती से विवाद हुआ था।
इस पर आरती ने अपने पति को बुला लिया। पति पवन साथियों के साथ घर पहुंचा और नीलेश के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे उठाकर कुंदन नगर स्थित खाली मैदान में ले गया, जहां लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने इतना पीटा कि शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान नजर आ रहे हैं। राहगीरों ने जब नीलेश को सड़क किनारे लहूलुहान हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
परिजन ने बताया कि नीलेश अपनी महिला मित्र से मिलने गया था, दोनों लंबे समय से संपर्क में थे। जानकारी अनुसार आरती और पवन का विवाद चल रहा था, इसके कारण वह अलग रहते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नीलेश आरोपी पवन की पत्नी से मिलने रात करीब 12 बजे पहुंचा था। पवन कैटरिंग का काम कर अपने दो नाबालिग साथियों के साथ घर पहुंचा था। यहां उसके साथ मारपीट कर साथियों की मदद से अक्षत गार्डन के पास सर्विस रोड के पास खाली मैदान में लेकर पहुंचा। यहां पहले से यश और हिमांशु मौजूद थे। यहां सभी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
दो नाबालिग भी शामिल
मामले में पुलिस ने पवन पिता रमेश निवासी कुंदन नगर, यश पिता विकास चावरे और हिमांशु पिता संतोष को हिरासत में लिया है। घटना में दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपी यश नगर निगम का कचरा वाहन चालक है और हिमांशु नगर निगम हेल्पर है।
नीलेश की पत्नी की कोरोना में हो गई मौत
परिजन ने बताया कि नीलेश की पत्नी की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। उसका पांच वर्ष का बेटा है। पिता की भी मौत हो चुकी है। वह अपनी विधवा मां के साथ रहता था और मकान निर्माण का काम करता था।
Leave a Reply