चोरों की गैंग पुलिस की गिरफ्त में, चार मंदिर और एक दरगाह पर किया था हाथ साफ

admin Avatar
Spread the love

पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि ग्राम रेवास के अंबे माता मंदिर में चोरों ने हाथ साफ किया था। ग्राम रेवास के फरियादी भेरुलाल पिता भगतराम शर्मा (45) निवासी ग्राम रेवास ने 5 अक्टूबर 24 रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अम्बे माता मंदिर के गेट के ताले टुटे हुए है। अम्बे माता की प्रतिमा से एक चांदी का मुकुट 2 किलो , एक चांदी का हार 400 ग्राम, चांदी के एक जोड़ पाइजेब 300 ग्राम, एक जोड सोने के टाप्स 10 ग्राम, एक सोने का हार 20 ग्राम तथा सोने की एक नथ 10 ग्राम नहीं थे। कोई अज्ञात गर्भ गृह का ताला तोड़ कर अंबे माता प्रतिमा से कुल सोने के 4 तोला एवं चांदी के आभुषण करीबन 2 किलो 700 ग्राम चुरा कर ले गए है अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 587/05 अक्टूबर24 धारा 305(A),331(4)बी.एन.एस का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। एसपी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

Oplus_131072

सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर हुई तलाशी

घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज, सायबर सैल की मदद, परिस्थितिजनक साक्ष्य एवं संदिग्धो की फोटो के आधार पर गांव गांव में अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई। मंदसौर जिले से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ की गई तो उन्होंने अंबे माता मंदिर ही नहीं अन्य स्थानों से भी चोरी करना कबूल किया।

अशोक पिता कंवरलाल बाछडा उम्र 48 साल निवासी ग्राम खुटी थाना नाहरगढ, जिला मन्दसौर।

⚫ दीपक उर्फ माधु पिता कचरुलाल मालवीय जाति बाछडा उम्र 32 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ, जिला मन्दसौर।

⚫ विकास पिता कचरुलाल बाछडा उम्र 21 साल निवासी ग्राम काल्याखेडी थाना नाहरगढ़, जिला मन्दसौर।

गैंग द्वारा की गई चोरी की घटनाएं

थाना औ.क्षेत्र.जावरा के अम्बेमाता मन्दिर से चोरी अप क्र 587/05.10.24 धारा 305(A),331(4)बी.एन.एस।

थाना पिपलौदा के के जैन मन्दिर से चोरी अप.क्र. 328/2024 धारा 341(4),305 बी.एन.एस.।

थाना नामली के बालाजी मन्दिर से चोरी अप.क्र. 465/2024 धारा 341(4),305 बी.एन.एस.।

थाना बडावदा पर अम्बामाता मन्दिर से चोरी अप.क्र. 342/2024 धारा 341(4),305 बी.एन.एस.।

थाना बडावदा पर बाबा फरिद दरगाह से चोरी अप.क्र. 315/2024 धारा ,305 बी.एन.एस.।

पुलिस ने चोरों के कब्जे से चाँदी का एक मुकुट, चाँदी का एक हार, चांदी की एक जोड़ पायजेब, एक जोड़ सोने के टाप्स, सोने का एक हार तथा सोने की एक नथ जब्त की। जब्त की सामग्री की अनुमानित कीमत चार लाख पचास हजार रुपए है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

चोरों की गैंग को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, उप निरीक्षक विजयसिह बामनिया, लक्ष्मीचंद पटेल, दिलीप शर्मा, महेन्द्र सिंह, दीपराज, अर्जुन चंदेल, मनीष पाटीदार, अभिजीत सिंह तोमर व विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search