भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित को पितृ शोक परिवार ने विभिन्न संस्थाओ को भेट किये एक लाख रु।

admin Avatar
Spread the love

रतलाम , Manas News.

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित एवं सुरेश राजपुरोहित के पिता श्री लाल राजपुरोहित का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया| उनके निधन पर केबीनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त किया है | पुरोहित परिवार द्वारा श्री राजपूरोहित की स्मृति में विभिन्न संस्थाओ को एक लाख रु की राशि भेट की गई है |

श्री राजपूरोहित अपने जीवन काल में प्रारंभ से ही सरल, सहज एवं धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाले व्यक्ति रहे | वे हनुमानजी के परम भक्त थे और अपने जीवन कल में उन्होंने बहुत उतार-चढ़ाव देखते हुए लगभग 45 वर्ष सज्जन मिल में सेवा दी | अपने अधीनस्थ एवं साथियों के लिए मददगार एवं सबके सुख-दुख में सदैव शामिल रहने की अच्छी आदत के कारण श्री राजपूरोहित को सब बाबुजी के नाम से पहचानते थे। जवाहर नगर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार में अनेक सामाजिक, राजनीतिक, ट्रेड यूनियन के सदस्य सज्जन मिल के साथीयो के साथ राजपुरोहित समाज के नंदलाल राजपुरोहित एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन पूर्व पार्षद पवन सोमानी ने किया|

राजपुरोहित परिवार ने उनके धार्मिक, सामाजिक एवं गौशाला के प्रति लगाव को आगे बढ़ते हुए उनकी स्मृति में रुपए 1,00,000 विभिन्न धार्मिक संस्थाओं,मंदिर,गौशालाओं के लिए भेंट किए है।इसमें बालाजी मंदिर ग्राम तोषीणा राजस्थान को 51000, गौशाला ग्राम तोषीणा राजस्थान 11000,बरबड़ हनुमान मंदिर 5000, कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट 5000, अपना ग्रह आश्रम सगोड रोड 5000,लक्कड़ पीठा अन्य क्षेत्र 5000 ,मानव सेवा समिति 5000,हनुमान ताल बालाजी मंदिर 5000,सूर्यमुखी हनुमान मंदिर वन विभाग 5000 एवं राम भोग हेतु (विशाल शर्मा) 3100 दिए गए है |

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search