भोपाल में दो गुटों में चलीं तलवारें, फेंके गए पत्थर, खुनी संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा घायल, फोर्स हुई तैनात

admin Avatar
Spread the love

भोपाल,,24 दिसंबर ,, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। खुलेआम सड़कों पर तलवारें भी लहराई गईं। दो गुटों की खुनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग जमा हुए और घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। तनाव की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की वजह दो दिन पहले हुए झगड़े को माना जा रहा है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद आज ये विवाद इतना बड़ा हो गया।

चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

दो दिन पहले आया था मारपीट का मामला
भोपाल के जहांगीराबाद में दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। उसके बाद से ही विवाद की स्थिति बनी है। पथराव की खबर लगते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील किया गया है। हालात अब नियंत्रण में हैं। वहीं, अब पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी के जरिए तलवारबाजी और पथराव करने वाले लोगों को ढूंढ रही है।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search