भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

admin Avatar
Spread the love

छिंदवाड़ा, 13 दिसंबर। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता ने शुक्रवार को सुबह मॉर्निंग वाक के बाद घर में जाकर दरवाजा बंद किया और गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कन्हइ राम रघुवंशी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके पश्चात वह घर आए। कमरे को अंदर से बंद कर लिया। शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे अपनी 12 बोर की बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

70 वर्षीय भाजपा नेता के दो पुत्र व पुत्री

रघुवंशी ने 12 बोर की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी। बताया जा रहा है कि अपने ही घर के ऊपर वाले फ्लोर के कमरे में उन्होंने आत्महत्या की है। मृतक के परिजन घटना के दौरान नीचे थे। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। 70 वर्षीय श्री रघुवंशी के दो पुत्र एवं पुत्री हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सभी चर्चा करना है लगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ की मौत को गले लगा लिया।

विधानसभा अध्यक्ष के करीबी है श्री रघुवंशी

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के करीबी माने जाने वाले श्री रघुवंशी को अनुभवी नेताओं में शामिल किया जाता है। वे 10 साल तक नगर पालिका अध्यक्ष रहे। निर्विवाद छवि के कारण वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद भी थे।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search