*वेरेमस ही एक मात्र ऐसा सगठन है,जो पूरी ईमानदारी से रेल कर्मचारियों के हितो के लिए संघर्ष करता है।

admin Avatar
Spread the love

*वेरेमस ही एक मात्र ऐसा सगठन है,जो पूरी ईमानदारी से रेल कर्मचारियों के हितो के लिए संघर्ष करता है।*
वेरेमसं के महामंत्री आरजी काबर व जोनल अध्यक्ष शरीफ खान ने पत्रकार वार्ता में कहा।
रतलाम)जावरा नि प्र ।नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमैन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के कड़े संघर्ष के कारण ही आज केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों पर महंगाई भत्ते जैसी व्यवस्था लागू है। रेल कर्मचारियो को पुरानी पेंशन की मांग को सरकार ने अधूरा माना है, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वेरेमस ही एक मात्र ऐसा सगठन है,जो पूरी ईमानदारी से रेल कर्मचारियों के हितो के लिए संघर्ष करता है। रतलाम मंडल मे पूर्व में जितने भी कर्मचारी आंदोलन हुए उसमें मजदूर संघ ही आगे रहा है।आगे अपने कहा कि कर्मचारी संगठनों की मान्यता के लिए आगामी 4 से 6 दिसंबर तक होने वाले चुनाव में हम पूरी ताकत से लगे हुए हैं। इस बार छह संगठन मैदान में हैं। पिछली बार हमें 49 फीसदी वोट मिले थे जो जोन में सबसे अधिक थे।
श्री काबर ने कहा कि हमारे संगठन के कारण ही महंगाई भत्ते की व्यवस्था लागू हुई है। हम अब पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे हैं और लागू करवाएंगे। इसमें कोई समझौता नहीं होगा। रतलाम में रेलवे क्वाटर्स की समस्या बहुत गंभीर है। जो बने हैं, वे बहुत पुराने ही नहीं है, वरन उनमें रहना मुश्किल है। वेस्टर्न रेलवे से 365 करोड़ मंजूर करवाए हैं। उन्होंने नई भर्ती पर भी जोर दिया और कहा कि कैडर के हिसाब से ये भर्तियां होनी चाहिए।

इससे पहले डीजल शेड रतलाम पर आयोजित गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि छठें पे कमिशन में रनिंग स्टाफ के साथ हुई विसंगतियो ट्रेकमेंटेनर के लिए 4200 ग्रेड पे. की मांग, पुरानी पेंशन योजना को अमल में
लाना तथा आंठवे पे कमीशन के गठन की मांग को लेकर संगठन कटिबद्ध है। सभा को मंडलमंत्री अभिलाष नागर, सहायक महामंत्री बीके. गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान,सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, योगेश पाल, महेन्द्र गौतम, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, महेंद्र सिंह राठौर, गौरव संत, गौरव ठाकुर, हिमांशु पेटारे, बापी चैधरी, विशाल गुप्ता, रणधीर गुर्जर आदि उपस्थित थे।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search