नई दिल्ली/मुंबई। देश दुनिया में अपनी सादगी और काम को लेकर प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में बुधवार की देर शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
रतन टाटा के निधन की खबर आने के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।
रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था। रतन टाटा ने अपनी मेहनत की बदौलत टाटा समूह को काफी आगे पहुंचा। साल 2000 में पद्म भूषण से भी रतन टाटा को सम्मानित किया जा चुका है।
भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके कुछ घंटे बाद ही खबर आई कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी पूर्ति कभी नही की जा सकती।उन्होंने देश के लिए एक से बढ़कर एक काम किए। उद्योग जगत में उनका नाम काफी प्रसिद्ध था।
Leave a Reply