रतलाम,,यातायात व्यवस्था का एसपी ने किया निरीक्षण, डीएसपी यातायात को सुधार के दिए निर्देश

admin Avatar
Spread the love

रतलाम, 26 सितंबर। शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गुरुवार को शहर भ्रमण पर निकले। आई एम जान से चर्चा कर समस्याएं सुनी और सुझाव मांगे। डीएसपी यातायात को सुधार के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे एक दिवस एक रोड अभियान के अंतर्गत मार्ग की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। शहर के विभिन्न व्यस्ततम मार्ग राम मंदिर, नाहरपुरा, माणकचौक, घास बाजार, आदि क्षेत्र का भ्रमण किया। आगामी नवरात्रि आदि त्यौहार के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात डायवर्शन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियमों के पालन करवाए जाने आदि के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा डीएसपी यातायात को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

 

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक माणकचौक थाने पहुंचे। थाना निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के आम लोगों के साथ जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं जानी। लोगों से समस्याओं के सुधार हेतु सुझाव मांगे। आगामी नवरात्रि आदि त्योहारों को आपसी सामंजस्य, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

 

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search