रतलाम / हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डो में निकली तिरंगा पैदल यात्रा, नागरिकों से तिरंगा लगाने का किया आव्हान

admin Avatar
Spread the love

रतलाम,, नगर के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना ओर अधिक प्रबल किये जाने हेतु हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई। वार्डो में निकाली गई तिरंगा पैदल यात्रा में नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित नागरिकों ने हाथों तिरंगा लिये हुए देश भक्ति नारे लगाकर नागरिकों में देशभक्ति की भावना को ओर अधिक प्रबल किया।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी
व पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर व दुकानों में तिरंगा अवश्य लगाये और तिरंगे के साथ सेल्फी ले कर गूगल पर जा कर हर घर तिंरगा सर्च करके सेल्फी को अपलोड करे और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search