रतलाम के समाजसेवी और व्यापारी अंकलेसरिया का निधन।

admin Avatar
Spread the love

रतलाम/ मुम्बई 4 अगस्त। वरिष्ठ रोटेरियन, व्यापारी समाजसेवी व रोटरी के पूर्व प्रांतपाल टी. एस. अंकलेसरिया (81) का मुंबई में रविवार को सुबह निधन हो गया। वे मुंबई में उपचारार्थ थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।

उनके पुत्र गुस्ताद अंकलेसरिया ने बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य खराब था, जिनका उपचार मुंबई में हो रहा था। अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। श्री अंकलेसरिया के परिवार में पत्नी श्रीमती नीना टी.एस.अंकलेसरिया, दो पुत्र गुस्ताद और सोहराब अंकलेसरिया है। श्री अंकलेसरिया का ऑटोमोबाइल्स व्यापार में प्रतिष्ठित नाम है। उनके निधन से उनके मिलने और चाहने वाले स्तब्ध हैं।

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search