*रजक महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव बोड़िया कुआ हनुमान मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया*

admin Avatar
Spread the love

*रजक महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव बोड़िया कुआ हनुमान मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया*
गणगौर उत्सव को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया।
जावरा नि प्र।रजक महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव बोड़िया कुआ हनुमान मंदिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने फाग उत्सव में बड़ी संख्या में भाग लिया। मंदिर परिसर पर महिलाओं ने सूखे रंग और फूलों से होली खेलने के साथ स्वच्छता की शपथ भी ली। इस दौरान महिलाओं ने फाग के गीत गाकर नृत्य किया इस दौरान फाग उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली गई। महिलाओं ने भगवान की पूजा अर्चना कर भोग लगा प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों व फाग गीतों की प्रस्तुती दी। समाज की महिलाओं ने बताया कि कार्यक्रम प्रतिवर्ष सभी महिलाएं मिलकर मनाती हैं।
इस अवसर पर महिलाओं ने आगामी दिनों में होने वाले गणगौर उत्सव को धूम धाम से मनाने पर चर्चा कर उत्सव समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया।
अंत में आभार व्यक्त रजक युवा संगठन ने माना

 Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile
Latest posts
Search